सरपी में विधायक जितेंद्र तिवारी का पहला जनता दरबार सुपरहिट! घंटों बैठकर सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले – “यह कार्यालय नहीं, जनता का दरबार है, हर समस्या का होगा समाधान”
शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने सोमवार को सरपी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस विधायक सेवा केंद्र में पहले जनता दरबार का आयोजन किया।
दूर-दूर से पहुंचे लोग, रखीं अपनी समस्याएं
इस जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने विधायक के सामने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं, जरूरतें और शिकायतें रखीं।
विधायक जितेंद्र तिवारी ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का भरोसा दिया।
“जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी”
विधायक ने कहा कि राजनीति में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है। जनता दरबार का उद्देश्य केवल लोगों की शिकायतें सुनना ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि और आम जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना भी है।
नियमित होगा जनता दरबार
विधायक जितेंद्र तिवारी ने स्पष्ट किया कि विधायक सेवा केंद्र आने वाले दिनों में भी जनसेवा और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
जनता दरबार के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने की यह पहल क्षेत्र की राजनीति में जनसंवाद को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।













