दुर्गापुर में धूमधाम से मनाई गई जगद्धात्री पूजा! भोजपुरी स्टार सांसद मनोज तिवारी की एंट्री से मचा धमाल, मंत्री-विधायक-कमिश्नर-DM सब एक मंच पर – भक्ति, संस्कृति और एकता का दिखा अद्भुत संगम
शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में जगद्धात्री पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
स्थानीय विधायक चंद्रशेखर बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस पूजा समारोह में राजनीति, प्रशासन और कला जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
मनोज तिवारी की मौजूदगी बनी आकर्षण का केंद्र
इस अवसर पर भोजपुरी गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’, पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ. शंकर घोष, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार तथा पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पोन्नंबलम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मनोज तिवारी की मौजूदगी से समारोह में अलग ही उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भक्ति, संस्कृति और एकता का सुंदर संगम
समारोह में अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। पूजा के दौरान भक्ति, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संगम देखने को मिला।
जगद्धात्री पूजा के इस आयोजन ने दुर्गापुर में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की।













