Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में छाया प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल का जलवा! वार्षिक समारोह में बच्चों की प्रतिभा देख मंत्रमुग्ध हुए मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार, पूर्व छात्रा अभिनेत्री सस्मिता चटर्जी ने बढ़ाया उत्साह

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
कुल्टी स्थित प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल में 18 नवंबर को वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। पूरा स्कूल परिसर रंग-बिरंगी सजावट, तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों के उत्साह से गूंज उठा।

समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

पुलिस प्रशासन और फिल्मी सितारे भी हुए शामिल

कार्यक्रम में कुल्टी के एसीपी (ADDC) *सोमनाथ साहा, कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा महापात्र, सालानपुर थाना प्रभारी बिस्वजीत मंडल और चित्तरंजन थाना प्रभारी इस्माइल अली उपस्थित रहे।

वहीं, भारतीय अभिनेत्री एवं मॉडल तथा विद्यालय की पूर्व छात्रा सस्मिता चटर्जी विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुईं। अपने ही स्कूल में पहुंचकर सस्मिता ने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। उनकी मौजूदगी ने समारोह की शोभा और बढ़ा दी।

बच्चों ने मंच पर बिखेरा जलवा

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, संगीत, नाटक और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उत्साह ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और बच्चों की हौसला अफजाई की।

निदेशक ने जताया आभार

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य राकेश तिवारी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल का मकसद सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को मंच देना है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed