Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विधानसभा की श्रम समिति ने किया ECL केंदा क्षेत्र का दौरा, न्यू केंदा खदान में खनन गतिविधियों का लिया जायजा – सुरक्षित और श्रमिक-केंद्रित कार्य प्रणाली की की सराहना

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा की श्रम संबंधी स्थायी समिति (2026-27) ने बुधवार को पश्चिम बर्धमान जिले के दौरे के क्रम में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के केंदा क्षेत्र स्थित न्यू केंदा खदान का अध्ययन दौरा किया।

समिति का हुआ भव्य स्वागत

समिति के सभापति नीलाद्रि शेखर दाना के केंदा क्षेत्र पहुंचने पर ECL के निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) गिरीश गोपीनाथन नायर ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान समिति के सदस्य पार्थो घोष एवं पन्ना लाल हलदर के साथ विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. बिजन मुखर्जी, विधायक जामुड़िया तथा चंद्रशेखर बनर्जी, विधायक दुर्गापुर पूर्व भी उपस्थित रहे।

ECL और श्रम विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

दौरे के दौरान ECL के महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन), केंदा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक तथा ECL मुख्यालय एवं केंदा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण समिति के साथ उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग के अपर सचिव विकास साहा, अपर श्रम आयुक्त श्यामल राय चौधरी एवं त्रिदिबेश चटर्जी तथा आसनसोल के उप श्रम आयुक्त सुभागता गुप्ता एवं मिहिरन बैद्य भी शामिल थे।

न्यू केंदा खदान का किया निरीक्षण

अध्ययन कार्यक्रम के तहत समिति के सदस्यों ने न्यू केंदा खदान का दौरा किया और ECL की खनन गतिविधियों के संचालन एवं कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। इस स्थल निरीक्षण के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को कोयला खदान के विभिन्न परिचालन संबंधी पहलुओं को करीब से समझने का मौका मिला।

श्रमिक हितों पर दिया जोर

इस दौरे ने विशेष रूप से श्रम क्षेत्र एवं कोयला खनन उद्योग से जुड़े विषयों पर विधायी संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच संस्थागत समन्वय एवं संवाद के महत्व को रेखांकित किया।

समिति ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने के साथ-साथ सुरक्षित, उत्पादक एवं कर्मचारी-केंद्रित कार्य परिवेश बनाए रखने के प्रति ECL की प्रतिबद्धता की सराहना की।

 

 

  

       

 

 

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed