Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्दवान में शुरू हुआ 33वां इंडिया ग्रेन मेक एक्सपो और राइस प्रो-टेक एक्सपो, मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा ने किया उद्घाटन

शिल्पांचल टुडे, बर्दवान।

पूर्व बर्दवान के साई कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में 33वां इंडिया ग्रेन मेक एक्सपो और राइस प्रो-टेक एक्सपो शुरू हो गया है। तीन दिवसीय यह एक्सपो 27, 28 और 29 नवंबर 2026 तक चलेगा।

एक्सपो का उद्घाटन राज्य की उद्योग राज्यमंत्री एवं बर्दवान दक्षिण की विधायक मौमिता विश्वास मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और आयोजकों व कारोबारियों से बातचीत की।

आधुनिक राइस मिलिंग की दिखी झलक

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य राइस और ग्रेन मिलिंग इंडस्ट्री को आधुनिक बनाना है। यहां देशभर की कंपनियों ने राइस मिल मशीनरी, ग्रेन प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, सॉर्टिंग और आधुनिक तकनीक से जुड़े उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई है।

बर्दवान को धान का कटोरा कहा जाता है, इसलिए इस एक्सपो को किसानों, मिल मालिकों और कारोबारियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा मंच

मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा ने कहा कि इस तरह के एक्सपो से स्थानीय किसानों और राइस मिल मालिकों को नई तकनीक, नए बाजार और बेहतर उत्पादन की जानकारी मिलेगी। इससे बर्दवान के चावल उद्योग को नई दिशा मिलेगी।

वहीं बर्दवान राइस एक्सपो में छाया श्रीमाँ ग्रुप, स्टॉल पर दिखी पैकेजिंग की आधुनिक तकनीक

पूर्व बर्दवान के साई कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में चल रहे 33वें इंडिया ग्रेन मेक एक्सपो और राइस प्रो-टेक एक्सपो में श्री माँ ग्रुप का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

वहीं मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा ने श्रीमाँ ग्रुप, स्टॉल का दौरा किया। श्रीमाँ ग्रुप, स्टॉल के डायरेक्टर संदीप शर्मा और सौरव शर्मा से बात चित कर पूरी जानकारी ली।

“Your Packaging, Our Expertise” की थीम के साथ श्रीमाँ ग्रुप ने स्टॉल पर अपनी आधुनिक पैकेजिंग तकनीक और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है।

स्टॉल पर क्या है खास?

श्रीमाँ ग्रुप के स्टॉल पर राइस और ग्रेन इंडस्ट्री के लिए इस्तेमाल होने वाले आधुनिक पैकेजिंग बैग, पॉली फैब्रिक्स, लेमिनेशन और पैकेजिंग सॉल्यूशन की पूरी रेंज देखने को मिल रही है। मिल मालिकों और कारोबारियों के लिए यह स्टॉल पैकेजिंग की गुणवत्ता, मजबूती और नए डिजाइन को समझने का बड़ा मौका बन गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *