Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ब्राह्मण एकता संघ ने मनाया परशुराम जयंती

आसनसोल । परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर ऊषाग्राम दुर्गा मंदिर के प्रांगण में ब्राह्मण एकता संघ की ओर से जयंती का त्यौहार मनाया गया। सर्वप्रथम परशुराम जी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं वेद मंत्रोच्चार के द्वारा परशुराम जी की पूजा की गई। इसके साथ ही ब्राह्मणों का उत्थान कैसे हो और समाज में एकता कैसे बनी रहे। इसके ऊपर भी चर्चा किया। बैठक को संबोधित करते हुए अरुण शर्मा ने कहा कि शिल्पांचल में ब्राह्मणों का एक मजबूत संगठन होना चाहिए। इसके लिए ब्राह्मण एकता संघ का निर्माण किया गया है। शिल्पांचल के सभी जाति के ब्राह्मणों को संघ से जोड़ा जाएगा। ब्राह्मण समाज में पिछड़े लोगों की मदद की जाएगी। समाज के जरूरतमंद ब्राह्मणों के बच्चों की पढ़ाई, लड़की की शादी में मदद की जाएगी। संघ का एक अपना भवन निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक महीना इसे लेकर बैठक की जाएगी। मई महीना की बैठक में संघ की कमेटी गठन कर ली जाएगी। मौके पर निरंजन पंडित, कृष्णा पंडित, सुनील पांडेय, पंडित अरुण शास्त्री, ग्रीस झा, कृष्णा झा, राजेंद्र पंडित, विवेक पांडेय, मनोज पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *