Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बाराबनी के दोमोहानी बाजार में ईद मिलन समारोह आयोजित

आसनसोल । आदर्श सेवा समिति की ओर से रविवार बाराबनी के दोमोहानी बाजार में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर टीएमसी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। जिन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। इस मौके पर टीएमसी नेता असित सिंह ने कहा के स्थानीय विधायक बिधान उपाध्याय को भी यहां पर आने की बात थी। लेकिन उनका पहले से कार्यक्रम तय था। इसलिए वह यहां पर नहीं आ सके। लेकिन उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी है। असित सिंह ने कहा विधान उपाध्याय हमेशा लोगों के साथ रहते है। वह यह नहीं देखते कि कौन किस धर्म का है। वह सब इतना जानते हैं कि उनको हर इंसान की सेवा करनी है और वह यही करते हैं। उन्होंने कहा कि यह धरती काजी नज़रुल इस्लाम की धरती है। जहां पर सांप्रदायिक सौहार्द किसी को सिखाना नहीं पड़ता। सबके मन में सांप्रदायिक सौहार्द की भावना बसती है। आज पूरे भारतवर्ष में सांप्रदायिक सद्भाव में कुछ हद तक कमी देखी जा रही है। आसनसोल में सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते है। सभी के त्योहारों को खुशी खुशी मनाते है। यही हमारे शहर और प्रदेश की खासियत है। मौके पर बाराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल सहित अन्य मौजूद थे।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *