Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चंद्रयान 3 ने कामयाबी पर देश के साथ आसनसोल में भी भाजपा समर्थकों ने मनायी खुशियां

आसनसोल । चंद्रयान 3 ने कामयाबी के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली। इसे पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भाजपा कर्मियों में भारी उत्साह देखा गया। आसनसोल के रवींद्र भवन के सामने भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व में प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े स्क्रीन में चंद्रयान 3 के लैंडिंग को दिखाया गया। वहीं भाजपा समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी किया। मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि बुधवार यानी 23 अगस्त का दिन ऐतिहासिक दिन है। पूरे विश्व में जो काम कोई देश नहीं कर पाया वह भारत ने कर दिखाया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए बेहद गर्व का दिन है। यह संभव हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संचालित किया है। उससे पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। विश्व के साथ-साथ आज भारत ने सौरमंडल पर भी अपने झंडा गढ़ दिए और यह सब संभव हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से चंद्रयान 3 सफल हुई। इस मौके पर अर्जित राय, मदन मोहन चौबे सहित अन्य मौजूद थे।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *