Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल लोकसभा सीट से बर्नपुर निवासी पवन कुमार सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व से प्रार्थी बनाने की अपील की

बर्नपुर । भाजपा से टिकट मिलने पर आम जनता क्या यहां के ईंट- पत्थर पर मुझे वोट देंगे। केवल आसनसोल दक्षिण विधानसभा से ही 1 लाख वोटों की लीड मिलेगी जबकि पूरे आसनसोल संसदीय इलाके भाजपा को तीन लाख से अधिक वोटों से जीत मिलेगी। उक्त बातें भाजपा प्रदेश सदस्य पवन कुमार सिंह ने रामबांध स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही। इसके पहले भाजपा कर्मी विद्युत कर्मकार ने पवन कुमार सिंह को आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा प्रार्थी के तौर पर घोषित करने की मांग की। गौरतलब है कि आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा प्रार्थी के रूप में भोजपुरी स्टार पवन सिंह द्वारा इस सीट से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा किये जाने के बाद से भाजपा बैकफुट पर आ गई है। प्रेसवार्ता के दौरान आसनसोल लोकसभा सीट से पवन कुमार सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व से प्रार्थी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे लोगों से सवाधान रहने की जरूरत है जो पीछे से छुरा मारकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का नाम घोषित किये जाने पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें फोन कर बधाई दी। लेकिन पवन सिंह ने यहां से चुनाव नहीं लड़ने की बात कहकर कदम पीछे खिंच लिया। जबकि वे चुनाव लड़ने को इच्छुक है। ऐसे लोगों को टिकट क्यों देना चाहिए जो 12 घंटे के भीतर ही अपना नाम वापस ले ले। इससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ हैं। पवन कुमार सिंह ने कहा कि वे 1986 से भाजपा से जुड़े हैं। 2001 तथा 2011 में भाजपा प्रार्थी के तौर पर विधानसभा। साथ ही 1994 और 1999 में आसनसोल नगर निगम का चुनाव लड़ चुके हैं। इस प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कर्मी विद्युत कर्मकार, परिमल पाल, चंदन साव, पंकज मिश्रा, मोहन हेला सहित अन्य मौजूद थे।
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *