Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ पूजा की जागरूकता को लेकर निकाली गई बाइक रैली

आसनसोल । कुछ दिनों बाद आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा इसे लेकर बुधवार आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर बोरो चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार के नेतृत्व में रेखा। बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली बुधा पेट्रोल पंप से शुरू हुई और काली पहाड़ी पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर डॉ देवाशीष सरकार के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बारे में डॉ देवाशीष सरकार ने कहा कि अभी त्योहारों का समय चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि धर्म सब का अपना हो सकता है लेकिन उत्सव सबका साझा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज यह बाइक रैली निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली और काली पूजा बीत गया। अब आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा। इसे देखते हुए आगे बाइक रैली निकाली जा रही है और इसके जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि हम सब एक होकर हर त्यौहार मनाते हैं।

 

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *