Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर में विजय सम्मिलनी की धूम, कांटाबेड़िया में विधायक जितेंद्र तिवारी ने दिया एकता का संदेश

पांडवेश्वर, शिल्पांचल टुडे।
पांडवेश्वर विधानसभा के कांटाबेड़िया में दुर्गा पूजा के बाद विजय सम्मिलनी समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा मंडल-4 की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मेयर और विधायक जितेंद्र तिवारी शामिल हुए।

भाईचारे और एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम में जितेंद्र तिवारी ने स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों से मुलाकात कर सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

अपने संबोधन में विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि विजय सम्मिलनी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार हमें एकता के साथ रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *