Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नेपाल में आयोजित साउथ एशिया कप योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता को किया गया सम्मानित

कुल्टी । कुल्टी इलाके के रहने वाली गृहणी टुंपा नंदी ने हाल ही में नेपाल में आयोजित साउथ एशिया कप योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंडी चट्टोपाध्याय उपस्थिति थे। उनके अलावा कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास भी यहां मौजूद थे। इस मौके पर टुंपा नंदी ने कहा की वह कुल्टी की ही रहने वाली है। डिसेरगढ़ में उनका मायका है और नियामतपुर में उनकी शादी हुई है। बचपन से ही उनके माता-पिता ने योगासन के लिए उन्हें उत्साहित किया जो आज भी चल रहा है। उन्होंने कहा की उम्र कोई बाधा नहीं हो सकती। सभी को योगासन करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह विश्व कप में हिस्सा लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी प्रतियोगिताओं में वह हिस्सा लेकर देश का नाम रौशन करना चाहती हैं।

 

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *