Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सीतारामपुर लोको टैंक पंपू तालाब छठ घाट: रेलवे के सफाई कार्य पर सवाल, आसनसोल नगर निगम को धन्यवाद

सीतारामपुर । लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सीतारामपुर लोको टैंक पंपू तालाब छठ घाट पर इस वर्ष भी भारी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। यह सीतारामपुर रेलवे स्टेशन का एकमात्र छठ घाट है, जहां हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष छठ पूजा के लिए एकत्रित होते हैं।
आदिकार्ना फाउंडेशन ने डीआरएम को दिया था। ज्ञापन, इस महत्वपूर्ण पर्व को देखते हुए, स्थानीय एनजीओ ‘आदिकार्ना फाउंडेशन’ ने आसनसोल डीआरएम को एक लिखित याचिका दी थी, जिसमें छठ घाट की साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से कराने का अनुरोध किया गया था, जो प्रत्येक वर्ष आसनसोल रेल मंडल की ओर से किया जाता रहा है। आदिकर्ना फाउंडेशन की ओर से इंजीनियरिंग विभाग कर रहा सराहनीय कार्य, लेकिन मेडिकल विभाग उदासीन फाउंडेशन के अनुसार, याचिका पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पूल का रंग-रोगन, घाट की साफ-सफाई, टहनियों की कटाई और जंगल-झाड़ की सफाई का कार्य अच्छी तरह से किया है। हालांकि, वहीं पर सीतारामपुर मेडिकल विभाग/सफाई विभाग का कार्य “नहीं के बराबर” है। छठ घाट और उसके आसपास कोई ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं हो रहा है, न ही सही तरीके से झाड़ू लगाई जा रही है। फाउंडेशन के कानूनी सलाहकार आसनसोल पश्चिम बर्दवान जिला कोर्ट का वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सिंह सोलंकी ने कहा आसनसोल नगर निगम की पहल सराहनीय इस स्थिति के विपरीत, मेयर और आसनसोल नगर निगम कॉर्पोरेशन की ओर से सफाई अभियान अच्छी तरह से चलाया जा रहा है। आदिकर्ण फाउंडेशन एनजीओ ने इसके लिए मेयर साहब को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है। स्थानीय काउंसलर को भी फाउंडेशन ने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
युवाओं और समाजसेवियों का सहयोग
लोको टैंक पंपू तलाब के स्थानीय युवा, जो हर साल छठ पूजा के लिए सक्रिय रहते हैं और घाट की देखरेख करते हैं, वे सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष समाजसेवी संजय गुप्ता (मेडिकल संजय गुप्ता) की ओर से भी विशेष सहयोग का हाथ बढ़ाया गया है, जो सनातनी आस्था को विशेष महत्व देते हैं। अधिकर्ण फाउंडेशन भी लगातार मदद कर रहा है, जिसमें अधिवक्ता और कानूनी सलाहकार विनोद सिंह सोलंकी तथा चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा सक्रिय हैं। डीआरएम से अपील आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि रेलवे डीआरएम को दिए गए पत्र पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है, लेकिन सफाई/मेडिकल विभाग का काम एकदम शून्य है। इस समाचार के माध्यम से, आदिकर्ण फाउंडेशन और स्थानीय लोग डीआरएम महोदय का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि छठ घाट पर मेडिकल डिपार्टमेंट और सफाई विभाग का कार्य न होने के कारण स्वच्छता पर असर पड़ रहा है। सीतारामपुर वासियों का सामूहिक प्रयास, आदिकर्ण फाउंडेशन की ओर से सभी सीतारामपुर वासियों को भी धन्यवाद दिया गया, जिनके सामूहिक चंदे और धन संग्रह से आज यह पूजा एक महान लोक आस्था का पर्व बना हुआ है।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed