भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी का पाण्डेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार प्रचार
पाण्डेश्वर । पाण्डेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी ने छोरा के छाताडंगाल स्थित 7/9 नंबर पिट कोलियरी कामादंगाल और छोरा ग्राम में घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने देवतुल्य जनता से वोट के रूप में आशीर्वाद की अपील की।
श्री तिवारी ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए वे काम करेंगे।
इस अवसर पर श्री तिवारी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। उन्होंने श्री तिवारी के लिए वोट की अपील की और उन्हें जिताने का संकल्प लिया।












