Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘कुल्टी में चला ‘महागुरु’ का जादू’: सोदपुर से डिशेरगढ़ तक बाइक रैली में गरजे मिथुन चक्रवर्ती, ममता पर बोला हमला- ‘हार के डर से दे रहीं बयान’

कुल्टी । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले कुल्टी का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ‘महागुरु’ और महानायक मिथुन चक्रवर्ती ने शुक्रवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में मेगा रोड शो कर माहौल को भगवामय कर दिया।

सोदपुर से डिशेरगढ़ तक ऐतिहासिक बाइक रैली
खुली गाड़ी में सवार मिथुन दा को देखने के लिए सोदपुर से डिशेरगढ़ तक सड़क के दोनों ओर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके समर्थन में निकली यह ऐतिहासिक बाइक रैली कुल्टी में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में बदल गई। ‘मिथुन दा जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

ममता बनर्जी पर सीधा पलटवार
प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। ममता के उस आरोप पर जिसमें उन्होंने केंद्रीय बलों पर भाजपा के पक्ष में मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया था, मिथुन ने कहा, “मुख्यमंत्री को अपनी हार का डर सता रहा है, इसलिए वह ऐसे बयान दे रही हैं।”

केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने दो टूक कहा कि “जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और अपनी कार्रवाई का निर्णय वे स्वयं लेती हैं। उन्हें किसी के इशारे की जरूरत नहीं है।”

बंगाल में बदलाव की लहर’
मिथुन दा ने कुल्टी की जनता से डॉ. अजय पोद्दार को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और 23 अप्रैल को कमल खिलाकर नया इतिहास रचेगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *