‘पश्चिम बर्दवान में 19.65 लाख मतदाता करेंगे सरकार का फैसला’: जिले में 2,588 बूथ, आसनसोल दक्षिण में सबसे ज्यादा 2.39 लाख वोटर
आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिले में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पोन्नमबालम एस., आईएएस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले की 9 विधानसभा सीटों पर कुल 19,65,095 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके लिए 2,588 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
9 सीटों पर बूथ और वोटर का गणित
जिले में कुल 2,504 मुख्य मतदान केंद्र और 84 सहायक मतदान केंद्र होंगे। सबसे ज्यादा 315-315 बूथ दुर्गापुर पश्चिम और आसनसोल दक्षिण में बनाए गए हैं।
‘पश्चिम बर्दवान की वोटर लिस्ट में जेंडर बैलेंस’: 10.05 लाख पुरुष, 9.59 लाख महिला वोटर, थर्ड जेंडर के 23 मतदाता भी करेंगे मतदान
विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पश्चिम बर्दवान जिले की अंतिम मतदाता सूची में जेंडर-वाइज आंकड़े सामने आए हैं। जिले की 9 सीटों पर कुल 19,65,095 मतदाता पंजीकृत हैं।
पुरुष-महिला वोटरों का अनुपात
जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 10,05,378 पुरुष और 9,59,694 महिला मतदाता हैं। यानी कुल वोटरों में महिलाओं की हिस्सेदारी 48.8% है। पुरुष वोटर महिलाओं से 45,684 अधिक हैं।
कहां महिलाएं आगे, कहां पीछे
9 में से 8 सीटों पर पुरुष वोटर ज्यादा हैं। सिर्फ 276-दुर्गापुर पूर्व ऐसी विधानसभा है जहां महिला वोटर 1,18,726 हैं और पुरुष वोटर 1,18,400 । यहां महिलाएं 326 वोटों से आगे हैं।
सबसे बड़ा अंतर 279-जामुड़िया में है, जहां पुरुष वोटर 7,559 ज्यादा हैं। 280-आसनसोल दक्षिण में भी पुरुष वोटर 6,041 से आगे हैं।
थर्ड जेंडर की भागीदारी
जिले में कुल 23 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे ज्यादा 5 वोटर आसनसोल दक्षिण में हैं। दुर्गापुर पश्चिम और कुल्टी में 4-4, बाराबनी में 3, रानीगंज और जामुड़िया में 2-2, जबकि पांडवेश्वर, दुर्गापुर पूर्व और आसनसोल उत्तर में 1-1 थर्ड जेंडर वोटर है।
सीट-वाइज टॉप-3
पुरुष वोटर: 1. आसनसोल दक्षिण 1,22,533, 2. दुर्गापुर पश्चिम 1,21,281, 3. आसनसोल उत्तर 1,20,386
महिला वोटर: 1. दुर्गापुर पूर्व 1,18,726, 2. दुर्गापुर पश्चिम 1,17,415, 3. आसनसोल दक्षिण 1,16,492
ये आंकड़े 01.01.2026 को अर्हता तिथि मानकर 06.04.2026 तक अपडेट किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 अप्रैल को मतदान के दिन सभी वर्गों के लिए बूथों पर विशेष सुविधाएं रहेंगी।












