‘शिल्पांचल पहुंचे अमित शाह, भगवा गमछा पहनाकर हुआ स्वागत’: पहले चरण से पहले बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, एयरपोर्ट पर जुटे कार्यकर्ता
आसनसोल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शिल्पांचल पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भगवा गमछा पहनाकर किया अभिनंदन
अमित शाह को शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद सहित भाजपा नेताओं ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर और हाथ जोड़कर स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा कर्मी भी उनके साथ मौजूद रहे। विमान की सीढ़ियों से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनावी संग्राम में शिल्पांचल की पावन धरती पर भारत के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का स्वागत करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ।” अमित शाह के दौरे को *’ऐतिहासिक आगमन’* बताते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह ‘बंगाल में परिवर्तन की प्रबल आहट’ है। संदेश में आगे लिखा है, “उनके सशक्त नेतृत्व, राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण और स्पष्ट विचारधारा ने हर कार्यकर्ता के मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।”
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि गृहमंत्री का शिल्पांचल की धरती पर आना ‘बंगाल में परिवर्तन की प्रबल आहट’ है। पार्टी का दावा है कि शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा ने नारा दिया है “अबकी बार, बंगाल में भी कमल खिलेगा!”
अमित शाह आज कई जनसभाओं और रोड शो के जरिए प्रचार करेंगे।












