कुल्टी में विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर: 19 लोगों ने किया रक्तदान, सरोज पोद्दार व उज्ज्वल मुखर्जी सम्मानित
कुल्टी, 14 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को रविन्द्र कला केंद्र, कुल्टी में कुल्टी मदद फाउंडेशन, राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, बराकर मारवाड़ी महिला समिति, कुल्टी कॉलेज एनएसएस यूनिट तथा सेल ग्रोथ वर्क्स सीआईएसएफ यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
फीता काटकर हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सेल ग्रोथ वर्क्स के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री व कुल्टी विधायक अजय पोद्दार की धर्मपत्नी सरोज पोद्दार तथा सेल राइट्स बंगाल वैगन इंडस्ट्री प्रा. लि. के महाप्रबंधक उज्ज्वल मुखर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद ईडी अनिल कुमार ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
19 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
शिविर में 9 महिलाओं एवं 10 पुरुषों सहित कुल 19 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे अनगिनत लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।”
22 व्यक्तियों-संगठनों का सम्मान
सामाजिक विकास एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरोज पोद्दार एवं महाप्रबंधक उज्ज्वल मुखर्जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मालविका, जयदीप मुखर्जी, तपन सरकार, चैताली राय, अग्निवीणा शिल्प चर्चा केंद्र की टीम, शांता करकेटा, इन्द्राणी गुप्ता, सोमनाथ मजूमदार, सुभाष चौधरी सहित कुल 22 व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मान प्रदान किया गया।
ये रहे उपस्थित
कुल्टी मदद फाउंडेशन से रिंकू चौबे, डॉ. विशाल सुदरानिया, रवि शंकर चौबे, बराकर मारवाड़ी महिला समिति से हेमलेखा अग्रवाल, रजनी मधोगड़िया, संगीता अग्रवाल, राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ से प्रेमलाल वर्णवाल, रबी मोदी, दिलीप मोदी, अमित मोदी, कुल्टी कॉलेज एनएसएस यूनिट से शांता करकेटा तथा सीआईएसएफ कुल्टी इकाई के इंस्पेक्टर चिन्ना कानन ने अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया।

आसनसोल ब्लड बैंक का सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में आसनसोल जिला ब्लड बैंक एवं कुल्टी टाउन सोशल वेलफेयर का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।














