आसनसोल दक्षिण में बीजेपी का रोड शो: अग्निमित्रा पॉल के लिए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता उतरी मैदान में, बोली- परिवर्तन अब तय है’
आसनसोल । पहले चरण के मतदान से ठीक पहले आसनसोल दक्षिण विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं।
‘जनसैलाब बना रोड शो’
सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा गया, _”आसनसोल दक्षिण के देवतुल्य जनगण के आसनसोल दक्षिण की जनता के प्यार और आशीर्वाद से आज का रोड शो ऐतिहासिक जनसैलाब में बदल गया।
‘परिवर्तन अनिवार्य का संदेश’
पोस्ट में लिखा गया है, “हमारे आसनसोल दक्षिण की भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल दीदी के समर्थन में और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में यह विशाल जनसमागम स्पष्ट बार्ता दिच्छे- परिवर्तन अनिवार्य।”
यानी रेखा गुप्ता की मौजूदगी में उमड़ी भीड़ ने साफ संदेश दिया कि बंगाल में परिवर्तन अब तय है।
‘पद्मफूल पर वोट की अपील’
रोड शो में शामिल होने पर गर्व जताते हुए संदेश में अपील की गई, _”आसुन, पद्मफूले वोट दिये बांग्लाय उन्नयन, निरापत्ता ओ सुशासनेर नतुन अध्याय शुरू करि।”_ यानी आइए, कमल के फूल पर वोट देकर बंगाल में विकास, सुरक्षा और सुशासन का नया अध्याय शुरू करें।
23 अप्रैल को आसनसोल दक्षिण समेत पश्चिम बर्दवान की 9 सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। भाजपा ने प्रचार के आखिरी दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री को उतारकर महिला वोटरों को साधने की कोशिश की है। अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण से भाजपा की कद्दावर नेता और मौजूदा विधायक हैं।












