Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘आसनसोल उत्तर में BJP प्रत्याशी कतार में: सुबह साढ़े आठ बजे कृष्णेंदु मुखर्जी ने आम वोटर की तरह डाला वोट’

आसनसोल।  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नेताओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी दुर्गेश सुबह साढ़े आठ बजे वोट डालने पहुंचे।

आम वोटरों के साथ लाइन में लगे
कृष्णेंदु मुखर्जी आसनसोल गर्ल्स कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और आम मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। प्रत्याशी होते हुए भी लाइन में लगकर वोट डालना चर्चा का विषय बना रहा।

लोकतंत्र में सब बराबर’
मतदान के बाद कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में हर वोट कीमती है। उन्होंने आसनसोल उत्तर के मतदाताओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की।

आसनसोल उत्तर सीट पर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है। पश्चिम बर्दवान की 9 सीटों पर आज पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *