Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘लोकतंत्र का उत्सव: आसनसोल सहित 9 सीटों पर सुबह से लगी कतारें, 125 कंपनी केंद्रीय बलों के साए में बेखौफ होकर डाल रहे वोट’

आसनसोल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया। आसनसोल सहित पश्चिम बर्दवान की सभी 9 सीटों पर मतदाताओं में जबरदस्त जोश दिख रहा है।

सुबह 6 बजे से लगी लाइने
लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी भारी उत्साह है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह 6 बजे से ही कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। बूथों के बाहर लंबी-लंबी लाइने लोकतंत्र में लोगों की आस्था दिखा रही हैं।

अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम
चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 125 कंपनियां तैनात की गई हैं।

हर बूथ पर सशस्त्र पहरा
प्रत्येक मतदान केंद्र पर सशस्त्र जवानों का कड़ा पहरा है। बख्तर बंद गाड़ियों से भी इलाके में गश्त की जा रही है। चाक-चौबंद सुरक्षा देख मतदाताओं में सुरक्षा और संतोष का भाव है। वोटर बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

शांतिपूर्ण मतदान
प्रशासन की सक्रियता और पुख्ता इंतजामों के बीच रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बर्दवान की दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, पांडवेश्वर, जामुड़िया, आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, कुल्टी और बाराबनी सीटों पर भी मतदान जारी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *