Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

लोकतंत्र का असली चेहरा: बांकुड़ा के सालतोरा में जवानों ने गोद में उठाकर कराया दिव्यांग महिला का मतदान’

Oplus_0

बांकुड़ा । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मानवता और कर्तव्य की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। बांकुड़ा जिले के सालतोरा विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों ने दिव्यांग महिला मतदाता को मतदान कराने में पूरी मदद की।

जवान बने सहारा
गुरुवार को जब एक दिव्यांग महिला वोट डालने बूथ पर पहुंचीं, तो वहां तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत उनकी सहायता की। जवानों ने महिला को बूथ के अंदर तक सुरक्षित पहुंचाया और ईवीएम तक ले जाकर उनका मताधिकार प्रयोग करवाया।

‘हर वोट जरूरी है’
चुनाव आयोग की ‘सुगम मतदान’ पहल के तहत दिव्यांग, बुजुर्ग और विशेष जरूरत वाले मतदाताओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। सालतोरा के इस बूथ पर जवानों ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में हर एक वोट कीमती है।

पहले चरण में बांकुड़ा समेत राज्य के 5 जिलों में मतदान हो रहा है। आयोग ने सभी बूथों पर व्हीलचेयर, रैंप और स्वयंसेवकों की व्यवस्था की है ताकि कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित न रहे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *