Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘ISSF जूनियर वर्ल्ड कप: कायरो में पदक से 0.9 अंक दूर रह गए अभिनव, चौथे स्थान पर किया फिनिश; बोले- “अगली बार जरूर लौटूंगा”‘

कायरो ।  मिस्र की राजधानी  कायरो में चल रहे ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 में भारत के युवा निशानेबाज अभिनव साव पदक से बाल-बाल चूक गए। 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मेन्स इवेंट में अभिनव सिर्फ 0.9 अंक से कांस्य पदक हासिल करने से रह गए और चौथे स्थान पर रहे।

क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन
अभिनव ने क्वालिफिकेशन राउंड में 630.0 का दमदार स्कोर कर टॉप-8 फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में मुकाबला बेहद करीबी रहा, जहां एक शॉट के अंतर से पूरा समीकरण बदल गया।

पोडियम पर किसका कब्जा?
इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल उज्बेकिस्तान के निशानेबाज ने जीता, जबकि सिल्वर साइप्रस के नाम रहा। कांस्य पदक भारत की ही वनिता सुरेश ने जीतकर देश का खाता खोला।

मेरा दिन नहीं था, पर वापसी करूंगा’: अभिनव
मुकाबले के बाद अभिनव ने कहा, _”मैंने पूरी जान लगाई, शूटिंग भी अच्छी हुई। लेकिन शायद आज मेरा दिन नहीं था। एक-दो शॉट इधर-उधर हो गए। कोई बात नहीं, मैं अगले गेम में और मजबूती से वापसी करूंगा।”

‘फाइनल में पहुंचना भी बड़ी बात’: वी.के. ढल्ल
वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.के. ढल्ल ने अभिनव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “शूटिंग अनिश्चितताओं का खेल है। यहां एक खराब शॉट भी बहुत भारी पड़ता है। फाइनल के लिए क्वालिफाई करना ही बड़ी उपलब्धि है। अभिनव में गजब का पोटेंशियल है। वह दुनिया के बेस्ट जूनियर शूटर्स में से एक है। आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए उसे शुभकामनाएं।”

स्कूल प्रिंसिपल ने भी दिया आशीर्वाद
अभिनव के पूर्व स्कूल प्रिंसिपल रवि विक्टर ने भी उनके प्रदर्शन पर गर्व जताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

19 से 27 अप्रैल तक चलेगा वर्ल्ड कप
काहिरा में 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चल रहे इस वर्ल्ड कप में भारत के कई जूनियर निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। अभिनव से *आगे की स्पर्धाओं में पदक* की उम्मीद बरकरार है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *