Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से मिली आसनसोल जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, बोली “मार्गदर्शन से मिला राष्ट्र निर्माण का मंत्र”‘

Oplus_0

आसनसोल । भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा से आसनसोल जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशा शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।

संगठन और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
इस मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मुद्दों, पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और राष्ट्र निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आशा शर्मा ने कहा कि संबित पात्रा जी के अनुभवों और मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखने को मिला।

“सरल स्वभाव, दृढ़ राष्ट्रवादी विचार प्रेरणादायी”
आशा शर्मा ने बताया, “डॉ. संबित पात्रा जी का सरल स्वभाव और दृढ़ राष्ट्रवादी विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बंगाल में संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच राष्ट्रहित के मुद्दों को ले जाने का मंत्र दिया।”

बंगाल में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प
आशा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के विचारों से युवा और महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को बंगाल में साकार करने का संकल्प दोहराया।
गौरतलब है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय नेता लगातार बंगाल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को धार दे रहे हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *