Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सोहराब अली के इशारे पर बेकसूर असगर अली को फंसाया, पुलिस टीएमसी का तलवा चाट रही”— शाह आलम

आसनसोल । विधानसभा चुनाव के दिन आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी में तोड़ फोर के मामले में कांग्रेस समर्थक को गिरफ्तारी मामला में रविवार को कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव एजेंट शाह आलम ने गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तृणमूल नेता सह रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। शाह आलम ने कहा कि अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर हमले के मामले में निर्दोष व्यवसायी सह कांग्रेस समर्थक असगर अली को फंसाया गया है।

“सोहराब अली के बिना परिंदा भी पर नहीं मार सकता”
शाह आलम ने कहा—“सोहराब अली का 33-34 साल से इलाके में दबदबा है। कहा जाता है कि उनके बिना वहाँ परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उनके इलाके में इतनी बड़ी घटना हो गई और वे बेकसूर असगर अली को फंसा रहे हैं।”

क्या है मामला: अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव हुआ था। एफआईआर में सोहराब अली के भतीजे और वार्ड के 11 लोगों के नाम हैं। टीवी चैनलों पर भी नाम दिखाए गए। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में नामजद किसी को न गिरफ्तार किया, न पूछताछ के लिए बुलाया।

“असगर अली ने छत देने से मना किया था”
शाह आलम का दावा है कि असगर अली एक व्यवसायी और कांग्रेस समर्थक है। उससे किसी ने छत मांगी थी कि “पत्थर के इस्तेमाल के लिए छत दीजिए”। असगर ने मना कर दिया। ये बात सोहराब अली तक पहुंची। इसके बाद असगर को 3 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया। 2 दिन का रिमांड हुआ।

“सोहराब अली के बयान बदल रहे”
शाह आलम ने कहा “सोहराब अली कभी कहते हैं इस गली से पथराव हुआ, कभी उस गली से। कभी कहते हैं 9-10 साल के बच्चे थे। कभी कहते हैं गाड़ी का शीशा टूट कर आया था। सोहराब अली साहब बोलना क्या चाहते हैं?”

पुलिस पर आरोप: “पुलिस बिल्कुल तृणमूल कांग्रेस का तलवा चाट रही है। जो असली आरोपी हैं उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही, बेकसूर असगर अली को पकड़ लिया।”

आगे की रणनीति: शाह आलम ने कहा कि वे चुप नहीं बैठेंगे। “कल हमारे नेता अधीर रंजन चौधरी भी आ रहे हैं। जरूरत पड़ी तो असगर अली के लिए हम पुलिस कमिश्नर का घेराव करेंगे।”

पुलिस का कहना है कि जांच सभी पहलुओं पर हो रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *