‘अमित शाह का ममता पर फिर हमला: “बंगाल में जंगलराज, 4 तारीख को गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे”‘
तेहट्टा । पश्चिम बंगाल में 29 मई को दूसरे चरण की वोटिंग से पहले चुनावी माहौल गरमा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तेहट्टा विधानसभा की रैली में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
“बंगाल में एक भी गुंडा नहीं बचेगा”
अमित शाह ने कहा, *”बंगाल में भाजपा की सरकार आने के बाद एक भी गुंडा नहीं बचेगा। सभी को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। बंगाल में जंगलराज कायम हो चुका है और चारों ओर गुंडों का बोलबाला है।”
“वोटिंग वाले दिन परेशान किया तो 4 तारीख को हिसाब”
उन्होंने जनता से अपील की, “चिंता मत करना, इस बार कोई गुंडा बीच में नहीं आएगा। अगर वोटिंग वाले दिन परेशान किया तो 4 तारीख को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।”
ममता बनर्जी ने जताई आपत्ति, केस की चेतावनी
अमित शाह के इस बयान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी आपत्ति जताई थी। ममता ने कहा था, “देश के गृहमंत्री ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं? मैं अमित शाह के खिलाफ केस करूंगी।” साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर शिकायतें नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।
शाह ने दोहराया अपना बयान
ममता की आपत्ति के बावजूद अमित शाह ने रविवार की जनसभा में अपने बयान को फिर दोहराया और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।
29 मई को दूसरे चरण का मतदान से पहले भाजपा जोर-शोर से प्रचार में जुटी है। बंगाल में वार-पलटवार का दौर जारी है।












