अंडाल में तालाब से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
अंडाल । अंडाल में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। यहां के मुचबांध तालाब से 35 वर्षीय युवक रवि घोष का शव बरामद हुआ। रवि रविवार दोपहर से लापता था।
ससुराल आया था रवि घोष
मृतक रवि घोष विधाननगर का रहने वाला था। वह अंडाल गांव के घोष पाड़ा स्थित अपने ससुराल आया हुआ था।
शराब पीकर तालाब में नहाने उतरा था
स्थानीय लोगों के अनुसार, रवि घोष लगातार शराब के नशे में रहता था। रविवार दोपहर भी वह नशे की हालत में तालाब में नहाने उतरा और गहरे पानी में डूब गया। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
सुबह 5 बजे मिला शव
सोमवार सुबह करीब 5 बजे कुछ स्थानीय लोग तालाब किनारे गए तो उन्होंने पानी में शव देखा। सूचना मिलते ही अंडाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है कि शराब के नशे में डूबने से मौत हुई या इसके पीछे कोई और कारण है।
इलाके में शोक की लहर
रवि घोष की असमय मौत से ससुराल और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। तालाब किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।












