भाटपाड़ा में पीएम मोदी का एलान: “4 मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में आऊंगा”, ममता पर साधा निशाना’
बैरकपुर । पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पूर्व प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाटपाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि 4 मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में वे दोबारा बंगाल आएंगे।
“बंगाल की जनता से मिला अपार स्नेह”
पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल भ्रमण के दौरान जनता का जो स्नेह मिला है, उससे साफ है कि 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी। बंगाल के लोगों के बीच मुझे असीम शांति मिलती है।”
टीएमसी पर तीखा प्रहार: “महिलाओं के लिए असुरक्षित बंगाल”
प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य को महिलाओं के लिए असुरक्षित बना दिया है। उन्होंने रानी रासमणि की वीरता का स्मरण कराते हुए बंगाल की नारीशक्ति से गुंडागर्दी के खिलाफ निडर होकर मतदान करने की अपील की।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र, शरणार्थी मुद्दे का समाधान
पीएम ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए शरणार्थी समस्या के समाधान और बंगाल की समृद्धि का संकल्प दोहराया।
‘मोदी की गारंटी’: मेट्रो विस्तार, इलेक्ट्रिक बसें, पीएम स्वनिधि
विकास का रोडमैप साझा करते हुए पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों के नेटवर्क और पीएम स्वनिधि’ योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को बैंकिंग सहायता देने की ‘मोदी की गारंटी’ दी।
“डबल इंजन सरकार से होगा बंगाल का कायाकल्प”
प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनाने का आह्वान किया ताकि बंगाल का कायाकल्प हो सके।
29 मई को दूसरे चरण का मतदान है। भाटपाड़ा की रैली में भारी भीड़ देखी गई।












