Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शीतलपुर में सीआईएसएफ जवान पर नाबालिग से दुर्व्यवहार का आरोप, गिरफ्तार: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया कैंप का घेराव’

कुल्टी । कुल्टी थाना क्षेत्र के शीतलपुर से सीआईएसएफ जवान द्वारा नाबालिग के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि आम तोड़ने गई बच्ची के साथ जवान ने अनुचित व्यवहार किया। घटना के बाद शीतलपुर गेट नंबर 3 पर ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और सीआईएसएफ कैंप का घेराव किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी कोर्ट में पेश
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान रमाकांत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

परिजनों का बयान: “डरा-धमकाकर चुप रहने को कहा”
पीड़िता के पिता के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया और घटना के बारे में किसी को न बताने को कहा। घर पहुंचकर बच्ची ने दादी को पूरी बात बताई। जब परिजन मोहल्ले वालों के साथ आरोपी के क्वार्टर पहुंचे तो वह ताला लगाकर फरार मिला।

मेडिकल जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कुल्टी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। सीआईएसफ ने भी विभागीय जांच शुरू कर दी है।

इलाके में तनाव, न्याय की मांग
घटना के बाद से शीतलपुर और आसपास के इलाके में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों और महिला संगठनों ने पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *