‘फलता में EVM पर बवाल: ‘कमल के सिंबल वाली बटन टेप से ढकी’, BJP IT सेल हेड अमित मालवीय का गंभीर आरोप’
Oplus_0
दक्षिण 24 परगना । दूसरे चरण के मतदान के बीच *फलता विधानसभा से EVM में छेड़छाड़ का बड़ा आरोप लगा है। BJP IT सेल के हेड अमित मालवीय ने दावा किया है कि फलता के एक बूथ पर EVM में ‘कमल’ चुनाव चिह्न के सामने वाली बटन को टेप से ढक दिया गया।
क्या है अमित मालवीय का आरोप?
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर EVM की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि फलता के बूथ नंबर पर BJP के सिंबल ‘कमल’ के सामने की बटन पर टेप चिपका हुआ था। इससे वोटर कमल का बटन दबा ही नहीं पा रहे थे। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ और ‘TMC की साजिश’ बताया।
चुनाव आयोग से की शिकायत
BJP ने इस मामले की चुनाव आयोग से तुरंत शिकायत की है। मांग की गई है कि उस EVM को सील कर नई मशीन लगाई जाए और दोबारा मतदान कराया जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
TMC ने आरोपों को नकारा
स्थानीय TMC नेताओं ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि BJP हार के डर से माहौल खराब कर रही है। फलता अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के अंतर्गत आता है।
चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।












