सुवेंदु का सनसनीखेज आरोप: ‘TMC ने खरीदीं 750 नकली अंगुलियां’, महुआ मोइत्रा रिक्शे में वोट डालने पहुंचीं तो उठे सवाल’
Oplus_0
कोलकाता । दूसरे चरण की वोटिंग के बीच विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने TMC पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। सुवेंदु ने दावा किया कि TMC ने फर्जी वोटिंग के लिए 750 नकली अंगुलियां खरीदी हैं।
क्या है ‘नकली अंगुली’ का मामला?
सुवेंदु अधिकारी का आरोप है कि TMC कार्यकर्ता सिलिकॉन/रबर की नकली अंगुलियों का इस्तेमाल कर एक ही व्यक्ति से कई बार वोट डलवा रहे हैं। उन्होंने कहा, “750 नकली अंगुलियां पकड़ी गई हैं। TMC लोकतंत्र को हाईजैक करना चाहती है।” BJP ने चुनाव आयोग से तुरंत जांच की मांग की है।
महुआ मोइत्रा रिक्शे में क्यों आईं?
इसी बीच कृष्णानगर से TMC सांसद महुआ मोइत्रा का रिक्शे में वोट डालने पहुंचने का वीडियो वायरल हो गया। सुवेंदु ने तंज कसते हुए पूछा, “दी की खास सांसद महुआ मोइत्रा रिक्शे में क्यों आईं? काफिला कहां गया? क्या सहानुभूति बटोरने की कोशिश है?”
TMC का पलटवार: ‘BJP फैला रही अफवाह’
TMC ने नकली अंगुली के आरोप को बेबुनियाद बताया। पार्टी ने कहा, “सुवेंदु हार देखकर बौखला गए हैं। रिक्शे से आना महुआ दी का सिंपल लाइफस्टाइल दिखाता है, BJP को इसमें भी प्रॉब्लम है।”
89.99% वोटिंग के बीच नए विवाद
शाम 5 बजे तक 89.99% मतदान के बीच ये आरोप लगे हैं। पूर्वी गलसी में लाठीचार्ज, फलता में EVM विवाद, गलसी में शराब पार्टी के बाद अब नकली अंगुली’ का मामला गरमा गया है। चुनाव आयोग ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।












