‘बंगाल में वोटिंग का तूफान: 1 बजे तक 61.11% मतदान, पूर्व बर्दवान 66.80% के साथ टॉप पर’
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में वोटरों का जोश चरम पर है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक राज्य में 61.11% मतदान दर्ज किया जा चुका है। कड़ी धूप और छिटपुट घटनाओं के बावजूद मतदाता बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंच रहे हैं।
पूर्व बर्दवान सबसे आगे, हुगली दूसरे नंबर पर
पूर्व बर्दवान जिला 66.80% वोटिंग के साथ सबसे आगे बना हुआ है। हुगली में भी 64.57% मतदाताओं ने जबरदस्त जोश दिखाया।
1 PM तक जिलावार वोटिंग %
जिला वोटिंग %
पूर्व बर्दवान : 66.80%
हुगली : 64.57%
नदिया : 61.41%
हावड़ा : 60.68%
उत्तर कोलकाता : 60.18%
उत्तर 24 परगना : 59.20%
दक्षिण 24 परगना : 58.58%
दक्षिण कोलकाता : 57.73%
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 142 सीटों पर मतदान जारी है। पूर्वी गलसी में लाठीचार्ज, फलता में EVM विवाद, कालिघाट में सुवेंदु के दावे जैसी घटनाओं के बावजूद वोटिंग की रफ्तार तेज है। प्रशासन हर बूथ पर सतर्क है।












