Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल के अध्यक्ष जॉर्ज ओस्टा एवं सचिव बने देवरूप रूद्र

आसनसोल । आसनसोल क्लब में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल का 84वां स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद गणेश वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2021-22 की रिपोर्ट पूर्व सचिव ने पेश की। रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल के 2022-23 की कार्यकारिणी के लिए एक कमेटी गठित की गई। नई कार्यकारणी कमेटी के अध्यक्ष जॉर्ज ओस्टा एवं सचिव देवरूप रूद्र को बनाया गया। उनके नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी में सात्विक लाल को उपाध्यक्ष, अभय जयंत, को कोषाध्यक्ष, अभिषेक डोकानिया, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार भगत, दिलीप तोदी , निखिलेश उपाध्याय, पूजा उपाध्याय, मंदिप सिंह लाली, जतिंदर सिंह अरोड़ा संजोग सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

02:50