दिल्ली । आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज दोपहर 01:28 बजे से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। सावन की संकष्टी चतुर्थी व्रत आज है क्योंकि चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय आज ही होगा। इस व्रत में रात के समय चंद्रमा की पूजा करना अनिवार्य है। यह गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत है। इस व्रत को रखने और गणेश जी की पूजा करने से सभी प्रकार के दुखों और संकटों का नाश होता है। गणेश जी की कृपा से सुख, सौभाग्य बढ़ता है। बिगड़े काम भी बन जाते हैं। आज गणेश जी को मोदक और दूर्वा अवश्य चढ़ाना चाहिए। ये दोनों वस्तुएं गणेश जी को बहुत प्रिय है। आप गणेश मंत्र जाप, गणेश चालीसा और संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें। पूजा का समापन गणेश जी की आरती से करें। आज शनिवार को शनि देव और संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करते हैं। शनि देव की कृपा से साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत मिलती है। शनि दोष दूर करने के लिए शनि चालीसा पाठ, शनि मंत्रों का जाप आदि कर सकते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से शनि की पीड़ा से राहत मिलती है। आज आप किसी शनि मंदिर में जाकर छाया दान करें, इससे भी साढ़ेसाती और ढैय्या में लाभ होता है। इसके अलावा आज काले वस्त्र, काला छाता, चमड़े के जूते या चप्पल, लोहा, स्टील के बर्तन, शनि चालीसा आदि का दान करने से भी लाभ होता है। शनि देव को काला तिल, सरसों का तेल,काला या नीला वस्त्र अर्पित करना चाहिए। इससे वे प्रसन्न रहते हैं। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल….
16 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण कृष्णपक्ष तृतीया
आज का करण – विष्टि
आज का नक्षत्र – धनिष्ठा
आज का योग – आयुष्यमान
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – शनिवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:03:00
सूर्यास्त – 07:27:00
चन्द्रोदय – 21:49:59
चन्द्रास्त – 08:07:00
चन्द्र राशि– कुंभ
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:47:18
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 11:59:22 से 12:54:31 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:33:17 से 06:28:27 तक, 06:28:27 से 07:23:36 तक
कुलिक– 06:28:27 से 07:23:36 तक
कंटक– 11:59:22 से 12:54:31 तक
राहु काल– 09:24 से 11:04 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:49:40 से 14:44:50 तक
यमघण्ट– 15:39:59 से 16:35:08 तक
यमगण्ड– 14:10:21 से 15:53:46 तक
गुलिक काल– 06:03 से 07:43 तक