भाजपा की ओर से द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मनायी गई खुशी, वितरण किया गया लड्डू

आसनसोल । राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत एवं राष्ट्रपति बनी। गुरुवार को आसनसोल नॉर्थ विधानसभा मंडल एक भाजपा की तरफ से आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के आदिवासी पाड़ा में मंडल अध्यक्ष दिलीप प्रसाद के नेतृत्व में खुशी मनाया गया। यहां पारंपरिक आदिवासी नृत्य हुए और लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। द्रौपदी मुरमू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं कर्मियों और समर्थकों ने खुशी जताई और कहा कि आज का दिन भारत के लिए काफी ऐतिहासिक दिन है। मौके पर आदिवासी नृत्य पेश किया गया। इस मौके पर आशा शर्मा, दिलीप प्रसाद, ओम नारायण प्रसाद, कार्तिक मुखर्जी, पिंटू शर्मा, संदीप सिंह, राखी हांसदा सहित भाजपा के सैकड़ों कर्मी समर्थक उपस्थित थे।