दिल्ली । आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से श्रावण मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हुआ है।आज शुक्रवार के दिन आपको धन, ऐश्वर्य और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी को कमल का फूल या लाल गुलाब का फूल और कमलगट्टा पूजा में अर्पित करना चाहिए। माता लक्ष्मी को बताशा, मखाने की खीर या फिर सफेद बर्फी का भोग लगाते हैं। ये चीजें माता लक्ष्मी को अतिप्रिय हैं। लक्ष्मी पूजा में आप शंख और कौड़ी का उपयोग करते हैं, तो इससे भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पूजा के समय आपको श्री लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से अपार धन की प्राप्ति होती है। आज के दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आप ज्योतिष उपाय भी कर सकते हैं।
29 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण शुक्ल प्रतिपदा
आज का करण – चतुष्पाद
आज का नक्षत्र – पुष्य
आज का योग – सिद्धि
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – शुक्रवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:08:00
सूर्यास्त – 07:22:00
चन्द्रोदय – 05:52:00
चन्द्रास्त – 20:00:00
चन्द्र राशि– कर्क
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:35:06
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 12:00:14 से 12:54:30 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:23:11 से 09:17:27 तक, 12:54:30 से 13:48:46 तक
कुलिक– 08:23:11 से 09:17:27 तक
कंटक– 13:48:46 से 14:43:01 तक
राहु काल– 11:06 to 12:45 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:37:17 से 16:31:33 तकयमघण्ट– 17:25:49 से 18:20:05 तक
यमगण्ड– 15:50:51 से 17:32:36 तक
गुलिक काल– 07:47 to 09:27 तक