shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 03 अगस्त 2022: सावन की स्कंद षष्ठी व्रत आज, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

1 min read
दिल्ली । आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।आज सूर्योदय पूर्व यानि 05:43 बजे तक पंचमी है और उसके बाद से षष्ठी तिथि प्रारंभ हो रही है। यह तिथि सूर्योदय काल से पूर्व ही प्रारंभ हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर आज षष्ठी तिथि है। आज सावन माह की स्कंद षष्ठी व्रत है। इस दिन भगवान ​कार्तिकेय की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। उनकी कृपा से शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। दुख दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसे में देखा जाए, तो आज आप शिव परिवार की पूजा करके अपना कल्याण कर सकते हैं क्योंकि सावन माह शिव आराधना का समय है और आज का दिन शिव पुत्रों की पूजा का। भगवान कार्तिकेय को स्कंद कुमार कहते हैं। आज बुधवार के दिन आपको गणेश जी की पूजा में दूर्वा और मोदक का उपयोग करना चाहिए। इन दो चीजों के बिना गणेश जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। मोदक न हो तो बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। आज के अवसर पर आपको गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए. किसी गरीब ब्राह्मण को हरे वस्त्र, हरी सब्जी, हरी मूंग आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है।बुध के प्रबल होने से बुद्धि और निर्णय क्षमता बढ़ती है। बिजनेस में लाभ के अवसर मिलते हैं और तरक्की मिलती है। आज के दिन आप पूजा के समय बुध ग्र​ह के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो लाभ हो सकता है। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की ……… 03 अगस्त 2022 का पंचांग आज की तिथि – श्रावण शुक्ल पंचमी आज का करण – बलव आज का नक्षत्र – हस्त आज का योग – सिद्धि आज का पक्ष – शुक्ल आज का वार – बुधवार सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय – 06:10:00 सूर्यास्त – 07:20:00 चन्द्रोदय – 10:33:00 चन्द्रास्त – 22:36:00 चन्द्र राशि– कन्या हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत – 1944 शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079 काली सम्वत – 5123 दिन काल – 13:27:44 मास अमांत – श्रावण मास पूर्णिमांत – श्रावण शुभ समय – कोई नहीं अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त– 12:00:10 से 12:54:01 तक कुलिक– 12:00:10 से 12:54:01 तक कंटक– 17:23:16 से 18:17:07 तक राहु काल– 12:45 से 14:24 तक कालवेला/अर्द्धयाम– 06:37:04 से 07:30:55 तक यमघण्ट– 08:24:46 से 09:18:37 तक यमगण्ड– 07:24:11 से 09:05:10 तक गुलिक काल– 14:24 से 16:02 तक
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *