होली 8 मार्च एवं होलिका दहन 6 को
पं० अरूण शास्त्री
सिद्धिविनायक ज्योतिष केंद्र
आसनसोल । हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन, शुक्लपक्ष, पूर्णिमा के रात्रि में होलिका दहन और चैत्र, कृष्णपक्ष, प्रतिपदा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। होली खुशियों का त्योहार है और सनातन धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है। बनारस पंचांग के अनुसार 2023 में होली का पर्व 8 मार्च, बुधवार के दिन मनाया जाएगा और होलिका दहन 06 मार्च, सोमवार को रात्रि में होगा। प्रायः होलिका दहन के दूसरे दिन होली का पर्व मनाया जाता है। परंतु इस वर्ष होलिका दहन के एक दिन बाद होली का पर्व मनाया जाएगा। होलिका दहन का शुभ समय – 06 मार्च को पूर्णिमा दिन में 03:55 से प्रारंभ हो रहा है और दूसरे दिन 07 मार्च को सायं में 05:38 तक है, भद्रा 06 मार्च को दिन में 03:55 से रात्रि में 04:47 तक है। शास्त्र के अनुसार होलिका दहन भद्रा के पश्चात या भद्रा के पुच्छ मे किया जाता है। अतः भद्रा पुच्छ में 06 मार्च, सोमवार को रात्रि में यानि 07 मार्च को 12:23 से 01:35 तक होलिका दहन करना शुभ रहेगा।