Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आगामी 8 सितंबर को कोलकाता और 5 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

आसनसोल। गणतांत्रिक महिला समिति की तरफ से शनिवार दिवंगत विनय कोनार नामांकित अपकार गार्डन सीपीएम पार्टी ऑफिस में आसनसोल सब डिवीजन में जितने भी माकपा कर्मियों ने पंचायत चुनाव लड़ा था, जो इलेक्शन एजेंट एवं काउंटिंग एजेंट थे उनको सम्मानित किया गया। इसके बाद पार्टी ऑफिस से रवींद्र भवन तक एक रैली निकाली गई। जिसमे संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थी। इस बारे मे जानकारी देते हुए संगठन की जिला अध्यक्ष कृष्णा दासगुप्ता ने बताया कि संगठन की तरफ से 8 सितंबर को कोलकाता में और 5 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोलकाता में होने वाले प्रदर्शन के जरिए संगठन की तरफ से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में जो व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है। इसका विरोध है किया जाएगा। इसके साथ ही ममता बनर्जी सरकार की तमाम जनविरोधी नीतियों का भी विरोध किया जाएगा। वहीं 5 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर मुखालफत की जाएगी। कृष्णा दासगुप्ता ने बताया कि देखा जा रहा है कि देश में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महंगाई अपने चरम पर है और धार्मिक जज्बातों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। भारत के वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण किया गया। लेकिन मोदी सरकार द्वारा चंद्रमा के उसे हिस्से को भगवान शिव के नाम पर रख दिया गया। इस तरह से हर एक क्षेत्र में धर्म के प्रवेश करने के खिलाफ उनका आंदोलन दिल्ली में होगा। मौके पर गणतांत्रिक महिला समिति के प्रदेश अध्यक्ष जहानारा खान, जिला सचिव शांति मजूमदार, बीसू नद्दू, शुक्ला गुहा, मोइत्री दास, तनुश्री राय, जबा सान्याल, कुसुम कथर सहित सैकड़ों महिला कर्मी उपस्थित थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *