Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

33 फीसदी महिला बिल आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने छात्रा और महिलाओं के बीच वितरित किया मिठाई

आसनसोल । आसनसोल भाजपा महिला मोर्चा ने 33 फीसदी महिला बिल आरक्षण के समर्थन में महिला जिला अध्यक्ष रेखा भट्टाचार्य की नेतृत्व में बीएनआर मोड़ रवींद्र भवन के समक्ष बारिश में छात्राओं, महिलाओं को मिठाई देकर सम्मान दिया गया। महिला बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने बारिश में राह चलते हुए छात्राओं, महिलाओं को मिठाई, लड्डू, देकर शुभ संदेश दिया। आसनसोल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा भट्टाचार्य ने कहा कि इस बारिश में महिलाओं का समर्थन ही 33 फीसदी महिला बिल आरक्षण की सफलता को दर्षाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति में महिलाओं को जोड़कर देश को विकास की ओर ले जा रहे है। कांग्रेस की यूपीए 1, 2 ने महिलाओं के लिये कुछ नहीं किया, लोकसभा, राज्य सभा में बहुमत होने के बाद भी महिला आरक्षण बिल को पास नहीं किया। भाजपा ने पहले भी महिला आरक्षण बिल के लिए लड़ाई लड़ा है। मोदी की सरकार ने महिला बिल को लाकर महिलाओं को देश के विकास के साथ जोड़ने का काम किया है। इस मौके पर महिला नेत्री रूपा दास, सबिता बागडी, रंजीता लाहा, तुलशी बाउरी, जय दास, लखी हासदा, सुमिता हासदा, आरती दास, चन्दना बाउरी, शिवली बाउरी, सोमा बाउरी, सुनीता तुरी के साथ व्यापक संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *