Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी एचआईवी पॉजिटिव रोगियों के जागरूकता के लिए चलाया जा रहा अभियान

आसनसोल । स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा एचआईवी पॉजिटिव रोगियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव ना किया जाए। इसे लेकर पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि 2017 में पारित एक नियम के मुताबिक किसी भी एचआईवी पॉजिटिव मरीज के साथ भेदभाव करना कानूनन जुर्म है। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को जेल या जुर्माना हो सकता है। इसी कानून को जन-जन तक प्रचारित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इस अभियान को प्रचारित करने की जिम्मेदारी सामाजिक संगठन कोशिश को दी गई है। कोशिश के प्रोग्राम मैनेजर सरोज गिरी द्वारा एचआईवी पॉजीटिव मरीजों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार आसनसोल जिला अस्पताल तथा आसनसोल नगर निगम के सामने एक टैबलो के जरिए एड्स को लेकर लोगों को जागरूक किया गया तथा कुछ लीफलेट बांटे गए। जिसमें 2017 के कानून के बारे में जानकारियां लिखी हुई थी। इस बारे में कोशिश के प्रोग्राम मैनेजर सरोज गिरी ने बताया कि 2017 में एक कानून पास हुआ था, जिसमें एचआईवी पॉजीटिव मरीजों के साथ भेदभाव करने पर भेदभाव करने वाले को जेल या जुर्माना किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव मरीज के साथ ना तो सामाजिक और नहीं उसके कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का भेदभाव किया जा सकता है। स्कूल या अन्य सार्वजनिक स्थल पर भी किसी एचआईवी पॉजिटिव बच्चे के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसके साथ ही एचआईवी एड्स की रोकथाम तथा इलाज के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज आसनसोल जिला अस्पताल आसनसोल नगर निगम तथा कुल्टी नगर निगम कार्यालय के साथ ही कुल्टी के विभिन्न क्षेत्रों में टेबलो ने घूम घूम कर लोगों को जागरूक किया तथा लोगों के बीच लीफलेट बांटे इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के साथ भी सरोज गिरी तथा कोशिश संगठन के अन्य सदस्यों की बैठक हुई।

जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मेयर ने आश्वासन दिया है कि नगर निगम की तरफ से भी इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *