Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय महिलाओं ने मनाया जश्न

1 min read

संदेशखाली । पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय  की टीम पर हमले के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया है। शाहजहां को 55 दिनों की फरारी के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ घर में छिपा हुआ था। शाहजहां के खिलाफ संदेशखाली की महिलाओं ने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया था। अब शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय महिलाएं जश्न मनाते हुए नजर आई हैं। शाहजहां शेख को धारा 147, 148, 149, 353, 427, 323, 506, 34 और पीडीपी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। शाहजहां 55 दिन से फरार चल रहा था। उत्तर 24 परगना जिला के संदेशखाली की महिलाओं ने उस पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। शाहजहां का इलाके में खौफ होने की शिकायतें आई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के राशन वितरण घोटाले में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। इस मामले में सबसे पहले बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया गया। बाद में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और बनगांव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या की भी संलिप्तता सामने आई। शेख शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बेल के लिए वकील हाईकोर्ट पहुंचा, कोर्ट बोली- गिरफ्तार ही रहने दो गिरफ्तारी के तुरंत बाद शेख शाहजहां के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने कहा, “उसे गिरफ्तार ही रहने दो। अगले 10 साल तक ये आदमी आपको बहुत व्यस्त रखेगा। आपको इस केस के अलावा कोई और चीज देखने का मौका नहीं मिलेगा। उसके खिलाफ 42 केस दर्ज हैं। वो फरार भी था। जो कुछ भी आपको चाहिए, आप सोमवार को आइए। हमारे पास उसके लिए कोई सहानुभूति नहीं है।”

 

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *