Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में चार घायल, गंभीर रूप से घायल 2 को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर में कराया गया भर्ती

अंडाल । राष्ट्रीय राजमार्ग 19 अंडाल के धूबचुड़िया के पास बुधवार दोपहर में स्कार्पियो एक कंटेनर को धक्का मार दिया। जिससे स्कार्पियो में सवार 8 लोग घायल हो गया। 4 लोगों को गंभीर चोट आई। वहीं 4 को अंडाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 2 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार दमदम एयरपोर्ट से स्कार्पियो में आ रहे एक परिवार के 8 लोग अंडाल के धूबचुड़िया में सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। जिसमें से 4 लोगों को समान्य चोटे आई है और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कॉर्पियो में सवार शबनम ने बताइ कि ईद के लिए उनका भाई दुबई से 2 साल बाद घर आ रहा था। परिवार के सदस्य उन्हें दमदम एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए गए थे। दमदम एयरपोर्ट से निकलकर वे लोग स्कॉर्पियो से कुल्टी अपने घर आजाद नगर जा रहे थे। तभी अचानक धूबचुड़िया राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर उनके वाहन एक कंटेनर से टक्कर हो गया, जिससे स्कॉर्पियो पलट गया। भाई अरमान ने बताया की वह ईद के लिए 2 साल बाद अपने घर आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पिता को बहुत गंभीर चोटे आई है। उनका इलाज चल रहा है। वही अंडाल ट्रैफिक पुलिस और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अंडाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिममें से दो लोगों को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *