Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चंकी सिंह घर घर जाकर जरूरतमंद छठ व्रतियों को दिए साड़ी, नेक कार्य के लिए सभी ने सराहा

1 min read
आसनसोल । लोक आस्था का पर्व चैती छठ को लेकर कई सामाजिक संगठनों के द्वारा छठ में सूप डाला, पूजा सामग्री के वितरण करने की परंपरा रही है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के जिला सचिव सह विशिष्ट समाजसेवी चंकी सिंह ने आसनसोल नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के जरूरतमंद छठ व्रतियों को साड़ी वितरण किया। वार्ड में घर घर जाकर छठ पूजा करने वाले जरूरतमंद व्रतियों को साड़ी दिया। इस दौरान लगभग दर्जनों साड़ी वितरण किया। इस संबंध में चंकी सिंह ने कहा कि सूर्य उपासना के इस छठ महापर्व में साड़ी वितरण किया। ये सभी कॉटन से बने पूजन साड़ी है। इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य यह है कि छठ महापर्व में नए परिधान के साथ पूजा करने का विशेष महत्व रहा है। सभी महिलाएं नए वस्त्रों को धारण कर सूर्य देवता और छठ मैया की पूजा अर्चना करती है। किसी भी छठवर्ती महिला पैसे के अभाव में पूजा में विधन ना आए इसी लिए पूरे वार्ड क्षेत्र में साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर उनके समर्थक उपस्थित थे।
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *