Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के मेयर बन सकते है तापस, विधान मंत्री

आसनसोल । लोगों का मानना है कि जिला में सत्ता समीकरण बदल सकते हैं। संसदीय चुनाव में तापस बनर्जी ने रानीगंज विधानसभा से पार्टी को बढ़त दिलाई, जो काफी चुनौतीपूर्ण थी। इसे देखते हुए एडीडीए के चेयरमैन पद से तापस बनर्जी को हटाना सजा नहीं हो सकती है। स्पष्ट है कि तापस बनर्जी को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें पुनः आसनसोल का मेयर बनाया जा सकता है। क्योंकि मेयर विधान उपाध्याय को लेकर कई विवाद चल रहे हैं। संसदीय चुनाव में विधान उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र बाराबनी से 25 हजार मतों की बढ़त दी है। जो पांडेश्वर के बाद सबसे बड़ी लीड है। इस स्थित में उन्हें पुरस्कृत किया जाना चाहिए। संभावना जताई जा रही है कि विधान के राजनीतिक प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राज्य सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि राज्य सरकार में कई पद रिक्त हुए हैं।
   
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *