Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल रेलपार को वंचित करने के मुद्दे पर जितेंद्र तिवारी का धरना, तृणमूल का करारा जवाब

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम पर रेलपार को वंचित करने गाड़ुई नदी की सही से साफ सफाई नहीं करने, स्ट्रीट लाइट, रास्तों की खराब हालत की शिकायत करते हुए सोमवार आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मंगल पांडेय ब्रिज के पास धरना दिया गया। पत्रकारों को संबोधित करते जितेंद्र तिवारी ने कहा कि निगम द्वारा जिस तरह से रेलपार क्षेत्र को वंचित किया है। उसी के खिलाफ स्थानीय लोगों की नाराजगी को जाहिर करने के उद्देश्य से यह धरना किया गया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा रेलपार इलाके से टैक्स वसूला जाता है। लेकिन यहां के लोगों को सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। उन्होंने कहा कि गरुई नदी की साफ सफाई के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए वसूले जाते हैं। लेकिन नदी की साफ सफाई नहीं होती है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह पैसा किसकी जेब में जाता है। जितेंद्र तिवारी ने सवाल किया कि वोट में मारपीट कर चुनाव जीतने के बाद आसनसोल नगर निगम के टीएमसी पदाधिकारी निगम क्षेत्र के लोगों के लिए कोई काम नहीं कर रहा है। वह सिर्फ अपनी जेब भरने में व्यस्त है। धरना मंच पर आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष 27 नंबर वार्ड पार्षद चैताली तिवारी भी पहुंची। उन्होंने भी आसनसोल नगर निगम को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम लोगों से टैक्स तो वसूलत है। लेकिन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती। उन्होंने कहा कि यहां पर गाड़ुई नदी की ठीक से सफाई नहीं की जाती। इस वजह से बरसात के मौसम में हर साल इस इलाके में बाढ़ आती है और किसी न किसी की जान चली जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बुजुर्गों विधवाओं को पेंशन नहीं मिलता है। रास्तों की हालत खराब है पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में लोगों के पास आसनसोल नगर निगम से शिकायत करने के अलावा कोई चारा नहीं रहता। लेकिन आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट लुटकर टीएमसी आसनसोल नगर निगम में काबिज हुई है। लेकिन लोगों को नागरिक सेवाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज एक प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी अगर स्थिति में सुधार नहीं आया तो इस क्षेत्र के स्थानीय लोगों को साथ लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।आसनसोल नगर निगम पर रेल पार को वंचित करने गाड़ुई नदी की सही से साफ सफाई नहीं करने अपनी स्ट्रीट लाइट रास्तों की खराब हालत की शिकायत करते हुए आज आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी द्वारा मंगल पांडे सेतु के समीप धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संदर्भ में बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा से बात की उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी को वास्तविकता का ज्ञान नहीं है। 2021 से नगर निगम की तरफ से लगातार गाड़ुई नदी के साथ सफाई की जा रही है और अब पहले जैसी स्थिति नहीं है अब नदी में बाढ़ की वजह से लोगों को परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी को वास्तविकता का ज्ञान नहीं है और वह जिस पार्टी में है उसे पार्टी का संगठन भी इतना मजबूत नहीं है कि उनको इन बातों का ज्ञान रहे इसके साथ ही जितेंद्र तिवारी द्वारा रेल पार क्षेत्र के 2750 लोगों के पेंशन रोके जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सरकारी विषय है इस पर जवाब या तो मंत्री या नगर निगम के मेयर दे सकते हैं।

 
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *