Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राजद नेता नंद बिहारी यादव का मुंबई में भव्य स्वागत

मुंबई में भी लालू यादव को करोड़ों लोग चाहने वाले आसनसोल । आसनसोल पश्चिम बंगाल सीमांचल के जाने-माने वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं वरीय अधिवक्ता नंद बिहारी यादव का मुंबई प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं आसनसोल शिल्पांचल बंगाल के जाने-माने समाजवादी नेता नंद बिहारी यादव पारिवारिक प्रयोजन से मुंबई पहुंचे थे। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय सायन मुंबई में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल मुंबई प्रदेश के महासचिव अनीश फारुकी एवं प्रदेश अध्यक्ष अकबर अली खान तथा मुंबई प्रदेश के रजत नेता सुभाष यादव, ज्ञान देवी यादव सहित कई राजद नेता मौजूद थे। इस अवसर राष्ट्रीय जनता दल नेता नंद बिहारी यादव ने मुंबई प्रदेश के राजद नेताओं का बहुत आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। श्री यादव ने मुंबई प्रदेश में कई दिनों तक घूमने के बाद पाया कि यहां बिहार उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के हिंदी भाषा नेताओं में लालू यादव की लोकप्रियता सबसे अधिक है। श्री यादव ने कहा कि आज भी मुंबई में करोड़ों लोग लालू यादव को चाहने वाले लोग हैं जो उत्तर भारत के संबंध रखते हैं और लालू यादव के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश तथा मुंबई में भी राजद की पहचान बनाने के लिए अपने आप को राजनीतिक तौर पर समर्पण करने की इच्छा रखते हैं। इस अवसर पर नंद बिहारी यादव ने कहा कि मुंबई में भी राष्ट्रीय जनता दल का इंडिया एयरलाइंस के तहत विधानसभा चुनाव एवं महानगर निगम चुनाव में महानगर पालिका के मुंबई में जनप्रतिनिधि निर्वाचित होंगे। अगर इंडिया गठबंधन में राज्य के यहां के स्थानीय नेताओं को अगर टिकट दिया जाता है तो निश्चित तौर पर लालू यादव की लोकप्रियता एवं यहां के लोगों में उनके प्रति दीवानगी से यह एहसास होता है कि यहां भी विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल एवं महानगर निगम मुंबई में भी राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि निर्वाचित होंगे।
   
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *