आसनसोल । आसनसोल उषाग्राम मोड़ किसान मोर्चा कार्यालय परिसर में भाजपा नेता अशोक कुमार के नेतृत्व में 78 वां स्वाधीनता दिवस मनाया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी, भाजपा नेता इंद्रनील घोष, प्रभात कुमार महतो, मो. जावेद सहित अन्य मौजूद थे। सभी अतिथियों ने अपने वक्तव्य रखें। सभी ने राष्ट्रीय गीत गा कर भारत माता की जयकारा लगाया। अशोक कुमार ने बताया कि आज हम स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह उस आजादी का जश्न है, जिसे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 200 वर्षों के संघर्ष के बाद प्राप्त किया था। इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ी भारत मां को मुक्ति मिली थी। हम हमारे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन करते हैं।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found