आसनसोल । अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पंडित नेताजी ने मनोनयन पत्र देकर पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष पुतुल मिर्धा को बनाया। सनद रहे पुतुल मिर्धा, पति जयदेव मिर्धा आसनसोल के रेलपार डाल बंग्लो इलाका निवासी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पंडित नेताजी पुतुल मिर्धा को अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी की पश्चिम बंगाल प्रदेश में महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि पार्टी के संविधान के मुताबिक आप अपने स्तर से प्रदेश कमेटी का गठन कर अधोहस्ताक्षरी के कार्य को सुचित करेगी। वहीं इस संबंध में पुतुल मिर्धा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि वे 2004 से इस पार्टी से जुड़ी है। उनके कार्य करने की दक्षता को देखते हुए पार्टी ने उनपर विश्वास और भरोसा करके महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्ची, युवती और महिलाओं पर किसी प्रकार के अत्याचार को बर्दास्त नहीं करेगी। हमेशा उनके पास खड़ा होकर हर प्रकार के मदद करेंगी। महिलाओं से दुष्कर्म और अन्य समस्या के लिए उनकी मदद में आगे आएगी। कानूनी अर्चन में होने वाली आर्थिक परेशानी में भी मदद करेगी। पार्टी की ओर से उन्हें प्रदेश महिला कमेटी बनाने का दायित्व दिया गया है। बहुत जल्द प्रदेश महिला कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found