आसनसोल । सत्ता रहे न रहे देश को सदैव सर्वश्रेष्ठ ही बोलना चाहिए। हमारे विपक्ष के नेता राहुल गांधी शायद उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी कितनी ऊंची सोच रखते थे। वह व्यवहार के कितने कुशल थे। आज आप उनका भी अनादर कर रहे हैं। उक्त बातें आसनसोल के सुरेन जालान ने पत्रकारों को कही। उन्होंने कहा कि इस बात से की राजीव गांधी से अच्छा मैं हूं। मैं उनसे अधिक बुद्धिमान हूं। उक्तइस विषय पर तर्क वितर्क करने के लिए उनके द्वारा अपने कुछ चापलूस मीडिया कर्मचारियों द्वारा बहस भी करवाया जा रहा हैं। आज वह विदेश में जाकर हमारे दुश्मन देशों की तुलना भारत की अच्छाई एवं बुराइयों से कर रहे हैं।यह देशद्रोही कार्य कर रहे हैं। इन बातों को आप नहीं जानते कि भारत के 140 करोड़ जनता जिसमें से अधिकतर संख्या में लोग आपको पप्पू के नाम से जानते हैं। यदि ऐसा ही रवैया आपका भविष्य में भी रहा तो पप्पू नाम से देश का आदमखोर भेड़िया के नाम की संज्ञा मिलने में आपको और अधिक देर नहीं लगेगी। आपको भारतवर्ष में बैठकर जितनी लड़ाई लड़नी है लड़े। जिन विदेशी देशों के साथ आज आप भारतवर्ष की तुलना कर रहे हैं। वे लोग ही आज भारत की मौजूदा सरकार से सीखने की महत्वपूर्ण कोशिश कर रहे हैं। कैसे देश को उन्नतशील बनाए एवं कैसे देश को अग्रसर किया जाय। आप तो पुरानी बात भेड़िया आया भेड़िया आया की नीति अपना रहे हैं। यह बड़ा ही दुर्भाग्यजनक है। स्वर्गीय राजीव गांधी ने विदेशों में जो स्लोगन दिया था, मेरा भारत महान आज की मौजूदा स्थिति में उससे कई गुना अधिक भारत महान हुआ है।जिस देश में अमेरिका के द्वारा दान में दिये हुए लाल गेहूं की लाल रोटी भारतवासियों को खानी पड़ती थी।आज वर्तमान समय में उसी भारतवर्ष में देश के मुखिया द्वारा किसानों एवं करदाताओं द्वारा मेहनत करके देश के 80 करोड़ जनता को बिना किसी स्वार्थ एवं भेदभाव किये देश के अन्न भंडार गृह से देश की जनता की सेवा कर रहे है।
नोट-आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप भारत के विपक्ष के प्रमुख नेता हैं।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found